
धनिया: स्वाद और सेहत का खजाना, जानिए इसके फायदे
हरा धनिया न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। ताजी धनिया पत्तियों का उपयोग कई व्यंजनों में उन्हें स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं हरे धनिया के फायदों और इससे बनने वाले कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में।
धनिया: हरा धनिया औषधीय गुणों का खजाना
हरे धनिया का उपयोग हम लगभग सभी नमकीन व्यंजनों में करते हैं। यह खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है। धनिया, इमली, हरी मिर्ची और लहसुन से बनी चटनी का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि सोचकर ही मुंह में पानी आ जाता है। चाहे सब्जियों को सजाना हो, पराठे बनाना हो, दाल फ्राई करनी हो या फिर भर्ता ही क्यों न बनाना हो, हर डिश में धनिया अपना कमाल दिखा देता है। इसकी महक भी मूड को ताजगी से भर देती है। आइए जानते हैं हरे धनिया खाने के फायदे।
धनिया पत्तियों से होने वाले फायदे:
- पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है, जैसे पेट दर्द से राहत दिलाता है और भूख न लगने की स्थिति में भूख बढ़ाता है
- यह शुष्क त्वचा, एक्जिमा आदि में लाभकारी है
- एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर हरा धनिया शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
- ऊर्जा स्तर बढ़ाता है।
- यह खून को साफ करने में सहायक होता है।
- इसके इस्तेमाल से वजन घटने में मदद मिलती है
• यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। - हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
- थायरॉइड को नियंत्रित करने में मदद करता है
हरे धनिया से बनने वाले कुछ स्वादिष्ट व्यंजन:
- धनिया लहसुन की चटनी: धनिया पत्ती काट लें, फिर उसमें बीज निकाली हुई इमली, लहसुन, हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर पीस लें। स्वादिष्ट धनिया तैयार है
- धनिया पुदीना की चटनी: धनिया और पुदीना की पत्तियों को साफ करके धो लें और फिर इसमें हरी मिर्च, लहसुन, और नींबू का रस डालकर पीस लें। तैयार है धनिया पुदीना की टेस्टी हेल्दी चटनी।
- धनिया नींबू फ्राइड राइस: एक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें, फिर उसमें कटा हुआ प्याज, लहसुन और हरी मिर्च डालें। इसके बाद मटर, टमाटर, धनिया पत्ती, नींबू का रस, हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं। अंत में, उबले हुए चावल डालकर अच्छे से भूनें।
- धनिया पराठा: थोड़ा सा गेहूं का आटा, थोड़ा सा बेसन, थोड़ा सा चने का सत्तू और बारीक कटी हुई हरे धनिया की पत्तियां और स्वादानुसार नमक डालकर आटा गूथ लें और गोल लोई बनाकर पराठे बनाएं।
Pingback: 7 Amazing Benefits Of Guava For Immunity And Heart Health